लखनऊ, अप्रैल 6 -- - कर्ज स्थगन, ब्याज माफी और अगली बोआई के लिए सहायता पैकेज की मांगलखनऊ, विशेष संवाददाता।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने ओलावृष्टि और आंधी में खराब हुई फसलों के लिए किसानों को 48 घंटे में मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोमवार को पत्र लिखा। अजय राय ने बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि की आपदा में राहत इंतजामों पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीड़ित किसानों के लिए किसानों के लिए कर्ज स्थगन, ब्याज माफी व अगली बोआई के लिए सहायता पैकेज घोषित करने की भी मांग की है।मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में अजय राय ने लिखा है कि बीते 10-15 दिनों में ओलावृष्टि, आंधी, असामयिक वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से फसलों के नुकसान के साथ जनहानि भी हुई है। गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खड़ी फसलों को भार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.