ओलावृष्टि से उपज पर पड़ी मार, किसान-बागवानों की चिंता बढ़ी
नैनीताल, जून 23 -- नैनीताल, संवाददाता। जिले में बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि और मौसम की मार ने किसानों व बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। मार्च-अप्रैल में हुई ओलावृष्टि व इस वर्ष हुई कम वर्षा से फल एवं सब्जी फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई क्षेत्रों में फलों का उत्पादन सामान्य से काफी कम रहा है, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ा दी है।
किसानों की चिंताएँ धारी ब्लॉक के ग्राम सुंदरखाल निवासी किसान सोबन सिंह ने बताया कि सुन्दरखाल, परबड़ा, धानाचूली, मनाघेर और दीनी तल्ली समेत कई क्षेत्रों में मार्च-अप्रैल में हुई ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित हुईं। इसके बाद बेमौसमी बारिश और गिरते तापमान ने फलों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि सुन्दरखाल क्षेत्र में सेब की फसल में करीब 50 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। रामगढ़ के बागवान गणेश आर्या ने बताया कि इस वर्ष फल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.