आगरा, अप्रैल 6 -- जनपद में लगताार तीन दिन आंधी के साथ बारिश व मोहनपुरा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि की वजह से गेहूं की पैदावार 20 प्रतिशत की कमी आने की संभावना है। किसानों ने कासगंज में एक लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की फसल की है। किसान 80 प्रतिशत भूमि में गेहूं की कटाई व मढ़ाई की तैयारी कर रहे थे। उसी समय तीन दिन हुई तेज बारिश की वजह से गेहूं की फसल भीग गई है। मोहनपुरा क्षेत्र में ओलावृष्टि की वजह से गेहूं की बालियों को भी नुकसान हुआ है। सोमवार को ढोलना के किसान सूरजपाल ने कहा कि मोहनपुरा क्षेत्र में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल के नुकसान का मुआवजा मिले। प्रशासन जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है। उनका आंकलन कराकर मुआवजा दे। किसानों ने कहा कि बारिश से खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई है। जिसकी वजह से गेहूं का दाना काला पड़ जाएगा। किसानों को गेहूं क...