बागेश्वर, मार्च 17 -- जिले में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के चलते लगातार ठंड बढ़ रही है। दो डिग्री तापमान और लुढ़क गया है। दिनभर बादल छाए रहने से बाजार में भी अन्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा पसरा हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का भी सहारा लिया। मालूम हो कि जिले में रविवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार की रात जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। कपकोट, दुग-नाकुरी तहसील क्षेत्र में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। ओलों के कारण मौसम में ठंड बढ़ गई है। कर्मी, सोराग, झूनी, खलझूनी, शिखर क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई। सोमवार को जहां जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को लुढ़कर 18 पहुंच गया। ठंड से बचने के लिए लोगों ने दूसरे दिन भी अलाव जलाए। मंगलवार को जिले में सुबह से ही बा...