जामताड़ा, मई 19 -- फतेहपुर। राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय मंडल ने की। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार पर किसानों की समस्याओं के समाधान में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- बरवाडीह में भाजपा का धरना आजधरने का उद्देश्य धरना को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल झा ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों और युवाओं से कई वादे किए थे, लेकिन आज तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने, पांच लाख युवाओं को नौकरी देने तथा बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन...