उरई, अप्रैल 8 -- उरई। संवाददाता कुठौंद क्षेत्र में बीते दिनों बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने जहां खेतों में खड़ी फसल को पूरी तरह तबाह कर दिया, वहीं इस नुकसान से आहत होकर ग्राम आल में एक बुजुर्ग किसान ने डाई पी ली। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ग्राम आल निवासी मोजी लाल 65 वर्ष के पास लगभग 8 बीघा गेहूं की फसल थी। अचानक हुई बारिश और ओलों की मार ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। मंगलवार दोपहर जब मोजी लाल अपने खेतों का जायजा लेने पहुंचे और बर्बादी का मंजर देखा, तो वे सदमे में आ गए। मानसिक तनाव और निराशा के चलते उन्होंने डाई पी ली। उधर,वृद्ध किसान द्वारा डाई पीने मामले की जांच कर रही लेखपाल नीतू यादव ने बताया इनकी पहली पत्नी की डेथ हो गई थी। इन्होंने खेती अपने बेटे के नाम आठ बीघा कर दी थी जिसको नगद दिया जाता है और इनके भाई खत्म हो गए थे...