हल्द्वानी, मार्च 16 -- नैनीताल। बीती रात हुई ओलावृष्टि और तेज तूफान के बाद नैनीताल शहर में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पिछले करीब 13 घंटों से शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार रात हुई तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई, जिसके चलते सोमवार सुबह तक भी शहर के कई हिस्सों में बिजली बहाल नहीं हो पाई। पूरी रात बिजली न होने के कारण लोगों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी। बिजली न होने से सोमवार सुबह लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने और अपने दफ्तर जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी भावना देवी ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे से ही बिजली नहीं है, जिसके कारण उन्हें पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। उन्होंने कहा कि सुबह बच्चों को स्कूल भेजने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.