औरैया, अप्रैल 17 -- ककोर, संवाददाता। जनपद में हुई तेज ओलावृष्टि ने भले ही किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया हो, लेकिन अब प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से राहत की फुहार भी दिखने लगी है। अचानक बदले मौसम ने गेहूं की तैयार फसल को खेतों में ही गिरा दिया था, जिससे कई गांवों में किसानों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। ओलावृष्टि के बाद खेतों में बिछी फसल देखकर किसान मायूस थे, लेकिन मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और राजस्व टीम को तुरंत नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। लेखपालों की टीम ने तेजी से सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की, जिसके आधार पर राहत राशि वितरण शुरू किया गया। प्रशासनिक कार्रवाई का असर यह रहा कि कुल 352 किसानों के खातों में 15.86 लाख रुपये...