हाजीपुर, मार्च 20 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम आए तेज आंधी-पानी और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और ओलावृष्टि की मार से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में कुछ जगहों पर हुई ओलावृष्टि से खासकर आम और लीची के टिकोलों को नुकसान हुआ है,वहीं खेतों में तैयार खड़ी रबी फसलों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। ईंट उद्योग पर भी खराब मौसम का असर देखने को मिला है। कृषि पदाधिकारी लालाबाबू राम ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की धूप निकलने की संभावना है। शुक्रवार को दिन में धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम अचानक बदल गया। ठंडी हवाओं के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.