घाटशिला, मार्च 22 -- जादूगोड़ा। असेका द्वारा आयोजित ओलचिकी परीक्षा में नरवा पहाड़ की झारखंड राज्य टॉपर सुमिता मुर्मू को ओलचिकी शिक्षक सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उसने ओलचिकी की मैट्रिक परीक्षा में 95.5 प्रतिशत अंक लाकर नरवा पहाड़ को गौरवान्वित किया है। इस मौके पर माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि हर पंचायत में ओलचिकी स्कूल खोलने की जरूरत है, ताकि झारखंड में ओलचिकी को बढ़ावा मिल सके। इधर दिशोम जाहेरगढ़, यूसिल कॉलोनी नरवापहाड़ में देर शाम ऑल ईतुन आसड़ा के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को उनके शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर लोअर, हायर एवं मैट्रिक के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कुल 28 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र ...