जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जौनपुर, संवाददाता निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं आपरेशन शिविर का साप्ताहिक आयोजन प्रकाश सेवा सदन हॉस्पिटल गोपालापुर मड़ियाहूं में किया गया था। मंगलवार को आयोजित तीसरे शिविर में 70 मरीजों की आंखों का आपरेशन करके लेंस प्रत्यारोपण किया गया। इसी के साथ साप्ताहिक शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़ियाहूं विधायक डॉ.आर के पटेल रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा मरीजों को चश्मा पहनाकर उन्हें निःशुल्क दवा कंबल वितरण कर उन्हें सम्मानित कर उन ग़रीब असहाय मरीजों का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डॉ.आरके पटेल ने कहा कि डॉ.आलोक ज्ञानप्रकाश सिंह द्वारा प्रति वर्ष नि:शुल्क शिविर संचालित कर गरीबों की सेवा करना एक पुनीत कार्य है। सभी मरीजों के शत प्रतिशत नेत्र ज्योति आने पर डॉ.आलोक सिंह ने नेत्र चिकित्सकों का आभार व्यक्त...