रांची, जुलाई 22 -- बुंडू, संवाददाता। इंडियन टैलेंट ओलंपियाड (आईटीओ) में सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल, बुंडू के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बुधवार को विद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सफल विद्यार्थियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा दो के छात्र अंकेश कुमार ने गणित में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर टॉपर मेडल और 1,200 रुपये का नकद पुरस्कार हासिल किया। वहीं कक्षा एक के सुशांत मिंज ने ड्राइंग में राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर टॉपर मेडल और 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। इसके अलावा विद्यालय के छह विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक्सीलेंस मेडल प्राप्त किया। एक्सीलेंस मेडल पाने वालों में कक्षा पांच की हर्षिता रानी (विज्ञान, राज्य रैंक-21), नंदिनी कुमारी (गणित,...