छपरा, मार्च 30 -- 22 अमनौर विजन क्लासेज में छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत करते अतिथिगण अमनौर, एक संवाददाता। हिन्दुस्तान के प्रतिभा खोज अभियान के तहत आयोजित ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षा में विजन क्लासेज के अव्वल छात्र-छात्राओं व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया। सफल प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पार्षद मुन्ना बैठा, वरीय शिक्षक नवीन पुरी, मैगनेट के निदेशक सह शिक्षक पप्पू सिंह और सरपंच रंधीर कुमार ने छात्र-छात्राओं को मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...