पलामू, मार्च 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (जेसीईआरटी) के तत्वावधान में 28 मार्च को झारखंड राज्य ओलंपियाड-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में पलामू में 2416 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगें। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने ओलंपियाड के संचालन के लिए पांच परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है। जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल), मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल), सर्वोदय बालिका उच्च विद्यालय, राजकीयकृत रामधारी उच्च विद्यालय रजवाडीह और बीएन इंटर कॉलेज मेदिनीनगर में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र का निर्धारण कर सूचि जेसीईआरटी को उपलब्ध करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...