रुद्रपुर, जनवरी 25 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल, हैप्पी मेम के आठ विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तरीय फ्यूचर टेक ओलंपियाड 4.0 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक अपने नाम किए। यह ओलंपियाड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी एवं रोबोटिक्स पर आधारित था। 20 सितंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित इस ओलंपियाड में कक्षा 9 की छात्रा रिया खर्कवाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कक्षा 7 की इषिका सिरोला एवं कक्षा 10 की वैष्णवी बराल ने रजत पदक जीता। वहीं कक्षा 7 के सौरभ पाण्डेय और दिव्यांशी भट्ट, कक्षा 8 के एवरदीप सिंह और अबीरा अंसारी, तथा कक्षा 9 की अंशिका बिष्ट ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबंधिका सुरेन्दर कौर एवं प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके मेंटर इन्द्र चन्द्र ...