कानपुर, अगस्त 2 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर क्षेत्र के बाढ़ापुर स्थित राईिजंग सन पब्लिक स्कूल में हिन्दुस्तान की ओलंपियाड परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व उनके अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चे ओलंपियाड परीक्षा को लेकर खासे उत्साहित नजर आये। हिन्दुस्तान की ओलंपियाड परीक्षा 2025 में बाढ़ापुर के राइजिंग सन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी हिस्सेदारी दिखाई थी। परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले मेधावियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। इसको लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश पाल ने बच्चों को प्रमाणपपत्र देने के साथ उत्साहित किया। उन्होंने कहाकि इस तरह की प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने से बच्चों को भविष्य के लिये आत्मविश्वास मिलता है। उन्होंने कहाकि परीक्षा की सफलता और विफलता से बड़ा प...