धनबाद, जून 27 -- धनबाद। जिला ओलंपिक संघ की ओर से चलाए जा रहे साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम के चौथे दिन शुक्रवार को बलियापुर हीरक रोड स्थित लाइट हाउस रिसोर्ट परिसर में दर्जन भर फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के महासचिव रंजीत केशरी, वरीय उपाध्यक्ष ज़ुबैर आलम, रेज़ा इश्त्याक, कोषाध्यक्ष पवन कुमार बरनवाल तथा संयुक्त सचिव प्रियरंजन कुमार के साथ धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन प्रदीप मोहन सहाए ने परिसर के विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण तथा पौधरोपण अभियान के तहत कल पांचवें दिन राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर तथा आमाघाटा स्थित मोंटफोर्ट एकेडमी में पौधारोपण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...