कानपुर, मई 4 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। जेम्स मैदान पर हुए मैच में किंग्स क्लब ने 19 ओवर में 80 रन बनाए। टीम की ओर से अभिलाष सिंह ने 34 रन व मो. अयान ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में पीयूष पाल ने चार व अनिकेत कुमार ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी ओलंपिक क्लब ने बिना विकेट खोए 9 ओवर में 84 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से पुनीत पाल ने नाबाद 49 रन व आकाश यादव ने नाबाद 30 रन बनाए। इससे ओलंपिक क्लब ने दस विकेट से मैच जीता। सप्रू मैदान पर हुए मैच में तिलक सोसाइटी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए। टीम की ओर से अंजुल मिश्रा ने 71 रन बनाए। गेंदबाजी में देवांश, अमन व अब्बास अली को दो-दो सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी इलेवन स्टार की पूरी...