नई दिल्ली, जून 17 -- ओरी की कमाई कई बार हेडलाइन्स बन चुकी है। अब रीसेंटली उनकी एक रील ने लोगों को हैरान कर दिया है। ओरी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक रील से 76 लाख रुपये कमाए। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वह कैसे-कैसे कमाई करते हैं। ओरी दुनिया के बड़े-बड़े लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवा चुके हैं लेकिन वह किसके साथ फोटो क्लिक करवाना चाहता हैं, इसका इंट्रेस्टिंग जवाब दिया।एक रील से कमाए 76 लाख Learn by KK Create पॉडकास्ट में ओरी ने अपनी कमाई का जिक्र किया। वह बोले, 'बीते महीने मैंने एक रील से 76 लाख कमाए, सिर्फ एक रील से।' ओरी ने अपनी इनकम के दूसरे सोर्सेज भी बताए। उन्होंने बताया कि वह पेड फ्रेंडिशप से रुपये कमाते हैं। ओरी बोले, 'मैं अपना ज्यादातर पैसा इवेंट्स और पेड फ्रेंडशिप से कमाता हूं।'ओरी को हायर करते हैं लोग ओरी ने डिटेल में...