नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- रियलिटी टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का यह सीजन काफी दमदार जा रहा है। शुरुआत से ही KKK15 किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। शो का हिस्सा रहे सेलेब्रिटी ओरहान अवत्रामणि उर्फ 'ओरी' ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके बताया कि इंजरी के बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा था। अब एक और पोस्ट करते हुए ओरी ने उनके इस शो का हिस्सा बनने की वजह बताई है और साथ ही साथ यह भी बताया है कि 'खतरों के खिलाड़ी' में पार्टिसिपेट करने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता को नहीं बताया था।घर पर बिना बताए आए थे ओरी ओरी ने एक वीडियो में अपनी 'खतरों के खिलाड़ी' की झलकियां साझा करते हुए रोहित शेट्टी के नाम पोस्ट लिखी है। ओरी ने लिखा, "डियर रोहित जी, मैं इस शो में बिलकुल अकेला आया था। मैंने अपने म...