भागलपुर, मई 19 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अंतिचक थाना क्षेत्र के ओरीयप गांव में आपसी विवाद, ताना-बाजी और आपसी जलन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। घायलों में सानू खातून, मो. अफरोज, निशा खातून, मुस्कान खातून, बीबी संजुला, निसारा खातून एवं बीबी समीना शामिल हैं। घटना के संबंध में अब तक किसी भी पक्ष द्वारा थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। वहीं अमडंडा थाना क्षेत्र के डोभी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में समरजीत मंडल की पत्नी प्रीतम देवी घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- बीरबंधा गांव में मारपीट की घटना में सात लोग घायल इसके अलावा कहलगांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में मारपीट की घटना में शालू कुमारी घायल हो गईं। दोनों घायलों का भी अनुम...