धनबाद, दिसम्बर 5 -- धनबाद। रांची के साईं नाथ विश्वविद्यालय के डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 25 छात्रों का चयन ओरियंट क्राफ्ट रांची में हुआ है। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान चयनित छात्रों को तीन लाख रुपए वार्षिक वेतन दिया जाएगा। तकनीकी परीक्षा और साक्षात्कार से छात्रों का चयन हुआ है। ओरियंट क्राफ्ट के एचआर रवि भूषण ने विद्यार्थियों के कौशल और तकनीकी दक्षता की सराहना की। विवि के कुलपति प्रो (डॉ) एसपी अग्रवाल ने उसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए छात्रों को बधाई दी। प्लेसमेंट ड्राइव के सफल संचालन में प्राचार्य डॉ अहसन रब्बानी और प्लेसमेंट सेल ने अहम भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.