कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के यूआईईटी के तहत एमसीए एवं बीसीए विभाग की ओर से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रम के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. सरोज कुमार द्विवेदी की देखरेख में डॉ. पुष्पा ममोरिया, डॉ. आनंद कुमार मिश्र, डॉ. हिमांशु शुक्ल और डॉ. रितेश अग्रवाल ने जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. सोमेश मल्होत्रा ने ओडीएल के तहत संचालित कार्यक्रमों, परीक्षा प्रणाली, अध्ययन प्रक्रिया एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौकरी करने के साथ छात्र खुद को अपडेट करने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...