किशनगंज, मार्च 27 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के तेघरिया स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में स्कूल के दो पूर्व छात्रों का अभिनंदन समारोहपूर्वक किया गया। ओरिएंटल पब्लिक स्कूल से शिक्षा लेने वाले ये छात्र दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणीय हैं। समारोह में ओपीएस स्कूल के दो पूर्ववर्ती छात्र इनशार्ट एप और पब्लिक एप के सीईओ अजहर इकबाल और पटना क्राइम ब्रांच में डीएसपी आसिफ आलम का स्कूल की ओर से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के निदेशक सरयू मिश्रा व प्राचार्य आलोक कुमार ने शॉल ओढ़ा कर व मेमोंटो देकर इनशार्ट एप और पब्लिक एप के सीईओ अजहर इकबाल व क्राइम ब्रांच में डीएसपी आसिफ आलम का अभिनंदन किया। अभिनंदन समारोह में ओपीएस के दोनों पूर्ववर्ती छात्रों ने स्कूल के उच्च शिक्षण व्यवस्था की सराहना की, साथ ही पूर्व में बिताये पलों को याद क...