वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के दंत चिकित्सा संकाय की ओर से राष्ट्रीय ओरल हाइजीन दिवस मनाया गया। इस मौके पर दंत चिकित्सा संकाय में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चिकित्सकों ने मरीजों को मौखिक स्वच्छता (ओरल हाइजीन) के महत्व तथा दांतों की देखभाल के सही तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित रूप से सही विधि से दांतों की सफाई, संतुलित आहार तथा समय-समय पर दंत परीक्षण कराकर दांतों एवं मसूड़ों से संबंधित अनेक बीमारियों के प्रभावी रोकथाम की जा सकती है। संचालन डॉ. सरिता परिहार ने किया। संकाय प्रमुख डॉ. एचसी बरनवाल, प्रो. टीपी चतुर्वेदी, डॉ. अदित, डॉ. अंजू, डॉ. अजित मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...