देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। जिले में मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चल रहे एक महीने लंबे ओरल स्क्रीनिंग अभियान ने अब तक 15 हजार से ज्यादा लोगों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ा दी है। अभियान के तहत जिले के 14 विद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को टूथ ब्रश और टूथ पेस्ट वितरित किए गए। बच्चों को दांत साफ करने की सही तकनीक और मुख की देखभाल के तरीके भी समझाए गए। कहा कि इस तरह के प्रयास बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ भविष्य में दंत रोगों की रोकथाम में मदद करेंगे। डॉ. शरद कुमार ने बताया कि अब तक सबसे अधिक 1,537 मरीजों की ओरल स्क्रीनिंग सदर अस्पताल देवघर में दंत चिकित्सक डॉ. शालिनी कुमारी द्वारा की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.