बोकारो, जुलाई 26 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के ओरमो स्थित देव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में रविवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच हिंदी एवं अंग्रेजी निबंध लेखन, चित्रकला तथा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संस्थान के निदेशक डॉ अशोक कुमार देव, सचिव डॉ सुषमा कुमारी तथा प्राचार्य राजीव कुमार नैयर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार देव ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान की अमर गाथा है। देश के वीर जवानों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: कारगिल विजय दिवस पर धर्मनगरी में निकली तिरंगा यात्रा डॉ सुषमा कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, अ...