रांची, मार्च 21 -- ओरमांझी,प्रतिनिधि। ओरमांझी और आसपास के क्षेत्र में अकीदतमंदों ने ईद का त्यौहार शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाया। ओरमांझी में इरबा ईदगाह, कुटे, चुटुपालू हरचंडा, कमता सहित कई अन्य मस्जिदों व ईदगाह में नमाज पढ़ी गई। लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इरबा में शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन के लोग मौजूद रहे। नमाजियों ने अमन-चैन और देश में सुख-समृद्धि के लिए के दुआ मांगी। इरबा में ईदगाह के समीप ईद मेले का आयोजन किया गया, जहां नमाज के बाद मेले में बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। नवाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.