रांची, मार्च 9 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। गुप्त सूचना के आधार पर ओरमांझी पुलिस ने थाना क्षेत्र के ईरबा गांव के मदरसा मोहल्ला में छापेमारी कर पशु तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने तस्करी के लिए बंगाल भेजे जाने की तैयारी में रखे गए 41 मवेशियों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को चार पिकअप वैन में लोड कर पश्चिम बंगाल भेजने की तैयारी चल रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी मवेशियों को कब्जे में लेकर हुटूप स्थित गौशाला में सुरक्षित रखवा दिया है। इस मामले में पिकअप वाहन के मालिक, चालक और तस्करी में शामिल कुल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों में ओरमांझी के ईरबा गांव के नौशाद अंसारी, खेतान अंसारी, गुड्डू अंसारी, कामता गांव के चरका अंसारी, डब्लू अंसारी व कयूम अंसारी, रातू थाना क्षेत्र के साबिर अंसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.