रांची, मार्च 23 -- ओरमांझी,प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश आदिवासी सरना पड़हा समाज ने सोमवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन किया। भगवान बिरसा जैविक उद्यान स्थित मुन्ना पतरा में आयोजित सरहुल पूजा सह झंडा मिलन समारोह में ओरमांझी, कांके और अनगड़ा प्रखंड के लगभग 10 से 15 हजार लोगों ने भाग लिया। आयोजन समिति ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मेले में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, रणधीर चौधरी, सुंदरी तिर्की और पूर्व प्रमुख चंपा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने मांदर बजाकर सरहुल पर्व का आनंद लिया। मेले में विभिन्न गांवों की सरना समितियों ने अपनी मंडलियों के साथ पूजा की और अपने अखरा से लाया गया जल अर्पित किया। इसके बाद मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए गांवों की झांकियां निकाली गईं। महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में बच्चों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.