रांची, जनवरी 31 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। एनएच 33 पर साईंनाथ यूनिवर्सिटी के पास शनिवार की दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक पृथ्वीराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज रांची अस्पताल में चल रहा है। कार चालक पटना के बख्तियारपुर का निवासी है। वर्तमान में पुलिस लाइन रांची में रहता है। जानकारी के अनुसार, पृथ्वीराज साईंनाथ यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। वह कार से यूनिवर्सिटी आ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर कर पलट गया। स्थानीय लोगों ने उसे कार से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.