रांची, दिसम्बर 2 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत, ओरमांझी अंचल कार्यालय में मंगलवार को आयोजित विशेष जनता दरबार में जमीन से संबंधित आए अधिकतर मामलों का निष्पादन कर दिया गया। जनता दरबार में ओरमांझी प्रमुख अनुपमा देवी, उप प्रमुख रजवान अंसारी, बीडीओ कामेश्वर बेदिया, विधायक प्रतिनिधि अरिमोहन महतो, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार, झामुमो अध्यक्ष नागेश्वर महतो आदि मौजूद थे। जनता दरबार के माध्यम से म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), रजिस्टर-टू में जमीन को ऑनलाइन दर्ज करने, आय प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित मामले निपटाए गए। ओरमांझी सीओ उज्ज्वल सोरेन ने बताया कि जिन लोगों के जमीन संबंधी मामले लंबे समय से रुके हैं, वे आवेदन दें, जांच के बाद उनमें सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई किसानों के रजिस्टर-टू में जमीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.