महोबा, अगस्त 2 -- चरखारी,संवाददाता। श्रावण मास में भक्त भोले की भक्ति में तल्लीन है। नगर से ओरछा धाम के लिए कावंड़़ यात्रा निकाली गई लोगों ने कावंड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कजियाना स्थित शिव मंदिर से कावंड़ यात्रा की शुरुआत हुई। रविवार को शिव मंदिर से कावंड़ यात्रा निकाली गई। कावंड़ यात्रा में 45 कावंड़िया शामिल हुए जो ओरछा धाम के लिए रवाना हुए। कावंड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष नीरज सोनी ने बताया कि ओरछा धाम पहुंचने के बाद जल लेकर कावंड़ यात्रा तीन अगस्त से पैदल चलकर दस अगस्त को चरखारी पहुंचेगी जहां महाकालेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभीषेक होगा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, उदित राजपूत, पुष्पेन्द्र राजपूत सहित अन्य लोगों द्वारा कावंड़ यात्रा पर पुष्प ...