बरेली, मार्च 11 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग के डॉ. विजय कुमार सिन्हाल ने बताया कि ओयस्टर मशरूम से बनाए जाने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों के व्यवसायीकरण हेतु उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। विश्वविद्यालय के प्रयासों से शीघ्र ही ओयस्टर मशरूम से बनने वाले विभिन्न खाद पदार्थ जैसे अचार, पापड़, बड़ी, नमकीन, नूडल, मुरब्बा ,पापड़, प्रोटीन पाउडर, बिस्कुट, कैप्सूल आदि बाजार में उपलब्ध होंगे। बताया कि ओयस्टर मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपर फूड है। इसमें विटामिन बी-वन, बी-टू, बी-थ्री, बी-पंचम, बी-षष्ठम, ए, डी, सी तथा बी-12 या कोबालमिन मुख्य रूप से पाए जाते हैं। बी-12 या कोबालामिन सब्जियों में नहीं पाया जाता है। यह तो मीट, मछली, दूध में पाया जाता है ओयस्टर मशरूम में पाया जाता है। ओयस्टर मशरूम महिलाओं में रक्त की कमी को ...