अररिया, मई 9 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की फारबिसगंज शाखा अंतर्गत छुआपट्टी स्थित ओम शांति केंद्र का 20 वां स्थापना दिवस शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र की संचालिका बीके रुकमा दीदी ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मानव महेश ठाकुर, डॉ. उमेश मंडल एवं सीमा शुल्क अधीक्षक संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद शिव बाबा को याद करते हुए भोग अर्पित किया गया तथा स्थापना दिवस का केक काटकर उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- ओम शांति केंद्र का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वार्षिकोत्...