हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- हल्द्वानी। मुक्केबाज ओम भंडारी का चयन 7वीं जूनियर बॉयज नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। ओम इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 48-50 किग्रा भार वर्ग में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तराखंड टीम के चयन के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल का आयोजन ऊधमसिंह नगर में किया गया था। इस ट्रायल में हल्द्वानी, कोटद्वार, काशीपुर सहित प्रदेश के मुक्केबाजों ने अपना दमखम दिखाया। बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर और बबीता बसेड़ा ने बताया कि ओम भण्डारी वर्तमान में 'खेलो इंडिया' के तहत आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 4 अप्रैल से नागपुर में शुरू हो रही है। उनकी इस उपलब्धि पर एसटीएच में कार्यरत उनकी मां संतोषी, सचिव गोपाल खेलिया आदि ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.