नई दिल्ली, फरवरी 10 -- No Confidence Motion: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए उनके खिलाफ कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने मंगलवार (10 फरवरी) को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंपा है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार ये नोटिस लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के सुरेश ने लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को उनके दफ्तर में जाकर दिया है। नोटिस के प्रस्ताव पर कुल 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। लोकसभा में कांग्रेस सांसदों की संख्या 99 है। अब विपक्ष के लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध दायर इस अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में लगाये गये आरोपों की जांच होगी। नियमों के अनुसार जांच प्रक्रिया के बाद इस नोटिस पर आगे की कार्यवाही को लेकर सचिवालय विचार करेगा। सूत्रों के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव का यह नोटिस बिरला को पद से हटाने के लिए संविध...