नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) राजीव दत्ता को कथित तौर पर धमकी देने का एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद, कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो बार भाजपा से विधायक रहे गुंजल मार्च 2024 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उसी साल उन्होंने आम चुनाव लड़ा, जिसमें ओम बिरला उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी थे। उनके खिलाफ यह एफआईआर कोटा जिले की पिपल्दा तहसील के कोलाना गांव में 21 अक्तूबर को हुई एक सभा के बाद दर्ज की गई है। वीडियो में गुंजल कथित तौर पर राजीव दत्ता को धमकी देते हुए सुनाई दे रहे हैं। कोटा सिटी की पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि यह मामला रणपुर पुलिस थाने में कांस्टेबल पुष्पेंद्र चौधरी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्द...