गढ़वा, मार्च 20 -- बड़गड़। स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को रामनवमी को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नारद प्रसाद ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से ओम प्रकाश को अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह अखिलेश पांडेय उपाध्यक्ष, मुकेश सोनी सचिव, रंजन सोनी उप सचिव, रवि सोनी कोषाध्यक्ष, सुभाष गुप्ता उप कोषाध्यक्ष बनाए गए। वहीं मुख्य संरक्षक में विनोद प्रसाद गुप्ता, परशुराम जायसवाल, नंदलाल प्रसाद, सुरेश केसरी, धनेश्वर प्रसाद, रमेश सोनी तथा मुख्य सलाहकार में राधेश्याम जायसवाल, भरत प्रसाद, रामु प्रसाद व संयोजक में नारद प्रसाद के नाम शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...