ओम प्रकाश फिर बनाए गये जिला महासचिव
गढ़वा, जून 14 -- श्रीबंशीधर नगर। कांग्रेस के महासचिव ओम प्रकाश चौबे को उनके कुशल कार्य को देखते हुए नवनियुक्त जिला कमेटी में महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनके जिला कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों में बढ़ती सक्रियता को देखते हुए यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व ने लिया। जिला महासचिव बनाए जाने पर ओम प्रकाश ने कहा कि वह पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी जिस काम में लगाती है उसे पूरा करते हैं। आगे भी करते रहेंगे। उनके महासचिव बनने पर नेताओं ने दी बधाई। बधाई देने वाले में जिला अध्यक्ष ओबेदुल्ला अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्रनाथ तिवारी, रामकरेस चौबे, राहुल दुबे, संतोष गुप्ता, ईश्वरी चौधरी, सूरज विश्वकर्मा, महेंद्र उरांव, आमिर खान सहित अन्य शामिल हैं। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने पप्पू राज मंडल यह भी पढ़ें- संजीव कुमार बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.