झांसी, अगस्त 17 -- झांसी।..शंख ध्वनि-घंटे, ..बजते ढोल-ताशों की आवाजें, ..तालियों की गड़गड़ाहट, मंत्रोच्चारण के गूंज, ..जुबा पर हर-हर महादेव, ..हर..हर शंभू, ..शंभु..शिवा महादेवा और मौका सावन के तीसरे सोमवार का। गांवों से लेकर शहर तक बुंदेले शिवजी की भक्ति में लीन रहे। बड़ी संख्या में कांवरियों ने शिवजी का अभिषेक किया। भोर से प्राचीन सहित सिद्ध मंदिरों में आस्था की पांत लगी रही। देवालयों में जलाभिषक, रुद्राभिषेक-अभिषेक, श्रृंगार हुआ और मंगला आरती भी। भक्तों ने फल-फूल, वेल्वपत्र, धतूरा, अर्क चढ़ाकर मन्नतें पूर्ण होने की कामना की। सावन के 19वें दिन चहूंओर देवों के देव महादेव की भक्ति हुई। सोमवार सैंयर पहाड़ स्थित श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा नागा सन्यासी आश्रम वन बलखण्डेश्वर महादेवधाम पर सोमवार मंत्रोच्चारण के बीच शिवजी का अभिषेक हुआ। यहां बड़ी संख्या...