छपरा, मई 5 -- फोटो- 7-विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के साथ ओम कुमार सिंह छपरा। सोनपुर निवासी अधिवक्ता ओम कुमार सिंह को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार द्वारा विधानसभा का विधि सलाहकार मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन को विधिक क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। ओम कुमार सिंह मूल रूप से सारण जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत बरबट्टा गांव के निवासी हैं। अपने विधिक ज्ञान, अनुभव और सामाजिक सक्रियता के कारण उन्होंने क्षेत्र और राज्य स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। उनके इस मनोनयन पर बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू, समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों-राजू कुमार सिंह, राणा रणधीर सिंह, संजीव चौरसिया, राजेश कुमार सिंह और नीतीश ...