दरभंगा, फरवरी 18 -- दरभंगा। मिर्जापुर स्तिथ ओमेगा स्टडी सेंटर के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2026 (फेज-1) के घोषित परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर मिथिलांचल का मान बढ़ाया है। संस्थान के पांच छात्रों आदित्य सिन्हा (99.57), अभिनव अजय (99.40), अनिक राज (99.34), आकर्ष राज (99.25) और श्रुति कुमारी (99.10) ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की। इसके अलावा 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 97 प्लस पर्सेंटाइल हासिल किए, जबकि 150 से अधिक छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई हुए हैं। संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन का प्रतिफल है। मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने बताया कि संस्थान पिछले 12 वर्षों से राज्य स्तर पर उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है जो संस...