ओमान से आज देवरिया लाया जाएगा सूरज का शव
देवरिया, अक्टूबर 4 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। ओमान के वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में मारे गए देवरिया के गौरीबाजार के करमाजीतपुर के सूरज यादव का शव रविवार शाम गांव लाया जाएगा। पिछले महीने से ही परिजन शव स्वदेश लाने की कोशिश में लगे थे। गौरीबाजार के करमाजीतपुर निवासी सूरज यादव (22) पुत्र ओमप्रकाश यादव इसी साल 19 अगस्त को मुबंई की कंपनी के जरिए कमाने के लिए ओमान गए थे। वहां वाणिज्यिक पोत पर उनकी तैनाती थी। बताया जाता है कि पोत ओमान से बहरीन गया था। वहां से सामान लोड कर 23 सितंबर की सुबह ओमान लौट रहा था, तभी होर्मुज के समीप वाणिज्यिक पोत पर अचानक हमला हो गया था। इस हमले में बीस भारतीय जख्मी हो गए थे, जिसमें सूरज की मौत हो गई थी। भारतीय दूतावास व कंपनी ने फोन कर सूरज के चाचा अवधेश को सूचना दी। तभी से बदहवास परिजन सूरज का शव स्वद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.