देवरिया, सितम्बर 24 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। ओमान में वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के करमाजीतपुर निवासी सूरज की मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अब परिवार को शव आने का इंतज़ार है। गौरीबाजार के करमाजीतपुर निवासी सूरज यादव (22) पुत्र ओमप्रकाश यादव इसी साल 19 अगस्त 2026 को मुबंई के कंपनी के जरिए कमाने के लिए ओमान गए थे। ओमान के वाणिज्यिक पोत पर उनकी तैनाती थी। बताया जाता है कि पोत ओमान से बहरीन गया था। वहां से सामान लोड पर बुधवार सुबह ओमान लौट रहा था, तभी होर्मुज के समीप पोत पर अचानक हमला हो गया था। इस हमले में बीस भारतीय जख्मी हो गए थे, जिसमें सूरज की मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना भारतीय दूतावास व कंपनी ने फोन कर उनके चाचा अवधेश के मोबाइल पर दी। सूचना मिलते ही परिवार म...