ओमान तट के पास तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय लापता; MEA ने क्या बताया?
नई दिल्ली, जून 10 -- पश्चिम एशिया में जारी संकट एक बार फिर से जोर पकड़ता जा रहा है। इसी बीच 24 भारतीय क्रू मेंम्बर्स के साथ ओमान तट के पास मौजूद एक तेल टैंकर पर हमला हुआ है। इस हमले के बाद 21 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन तीन अभी भी लापता है। भारत सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि सरकार, ओमान सरकार के साथ मिलकर लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस पूरे घटनाक्रम पर बयान जारी करते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि पलाऊ के झंडे वाले इस जहाज के ऊपर हमला हुआ है। हमले के समय इस पर 28 क्रू मेंम्बर सवार थे। इसमें से 24 भारतीय थे, जिनमें से 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि तीन अभी भी लापता हैं। हमले के बाद जहाज ने ओमान के सोहार बंदरगाह से लगभग 20 समुद्री मील दूर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.