बगहा, मार्च 5 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के दौरान ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर जहाज एवी स्काई लाइट पर बीते एक मार्च को मिसाइल हमला हुआ। हमले के बाद से बेतिया के शिक्षक नगर निवासी अधिवक्ता अशोक कुमार के पुत्र कैप्टन आशीष कुमार लापता हैं। वे जहाज पर कैप्टेन के पद पर तैनात थे। घटना के पांच दिनों बाद भी उनकी कोई सूचना परिजनों को नहीं मिली है। इससे पिता, मां सुनीता देवी व पत्नी अंशु कुमारी का रोकर बुरा हाल है। कैप्टन के पुत्र दक्ष (5) को भी पिता के लौटने का इंतजार है। परिजनों के अनुसार जहाज ओमान के खासब तट के पास एंकर पर खड़ा था। इसी दौरान उसपर मिसाइल से हमला हुआ। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद से कैप्टन आशीष कुमार का परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। आशीष की पत्नी अंशु कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.