फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अमृतपुर थाने के गूजरपुर पमारान के चर्चित ओमवीर राठौर हत्याकांड में अब एडीजी ने अपने स्तर से गोपनीय जांच शुरू करायी है। इससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। एडीजी मुख्यालय से पहुंची टीम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर परिवार वालों के बयान लिये। मृतक के भाई ने बताया कि एडीजी ने जो टीम भेजी थी उसे पूरी बात बतायी गयी है। गूजरपुर पमारान के निवासी ओमवीर 20 जुलाई 2025 को गायब हो गये थे। उन्हें रामू और उनके सहयोगियों ने गायब कर दिया था। इस पूरे मामले में शुरुआत से ही तत्कालीन थानाध्यक्ष मोनू शाक्य और तत्कालीन विवेचक रवि सोलंकी की भूमिका संदिग्ध रही थी। ओमवीर के गायब होने की सूचना देने पर पुलिस ने तस्करा जीडी दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया था। जब पीड़ित उच्चाधिकारियों से मिले तो पुलिस ने अप...