मोतिहारी, सितम्बर 28 -- मोतिहारी, निसं। मोतिहारी यातायात थाना का नया थानाध्यक्ष दारोगा ओमप्रकाश कुमार राम को बनाया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि रिक्ति एवं बेहतर कार्यकुशलता के आधार पर ओमप्रकाश कुमार राम को यातायात थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वह 2019 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वह मधुबन थाना के अपर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...