मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। दी यूपी राईस मिलर्स एसोसिएशन के जिला इकाई का गठन नगर के एक होटल में हुई बैठक में किया गया। राइस मिलरों ने सर्वसम्मत से ओम प्रकाश सिंह को अध्यक्ष, हरि नारायण सिंह को महामंत्री एवं मुनीर अहमद को कोषाध्यक्ष चुना। चुनाव अधिकारी विष्णु सिंह रहे। इस मौके पर द यूपी राइस मिलर्स संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पम्मी, विनय सिंह, महेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, बृजेश कुमार, प्रदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...